- इस अवसर पर बैंक ने अपने ग्राहकों को किया सम्मानित
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: बिजनौर जिले के अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने अपने मंडल कार्यालय में अपने 127वें स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ बैंक के संस्थापक लाला लाजपतराय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में शाखाओं के सम्मानित ग्राहक विकास अग्रवाल धामपुर शुगर मिल, मूलचंद वशिष्ठ, नरेश कुमार रजिस्ट्रार आरईसी चांदपुर, गजेंद्र सिंह धारा फाइनेंस, सुभाष चंद्र अग्रवाल नजीबाबाद, सुधीर कुमार होटल रॉयल कैसल, अरूण चौधरी बिजनौर आदि को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त मंडल कार्यालय बिजनौर में सुप्रसिद्ध जादूगर सम्राट द्वारा भी बैंक की विभिन्न सरकारी जमा योजनाओं, सुरक्षा योजनाओं, ऋण योजनाओें एवं ओटीएस योजनओं का प्रचार किया गया। मंडल प्रमुख सुधीर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पीएनबी अपना 127वां स्थापना दिवस पूरे देश में बडे उत्साह से मना रहा है।
हमारा बैंक दिन प्रतिदिन बैकिंग सेवाओं में सुधार करते हुए ग्राहकों को अच्छी सेवा प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर बिजनौर मंडल के मंडल प्रमुख सुधीर कुमार, उप मंडल प्रमुख विजयपाल यादव, मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक जोगिंद्र ग्रोवर, मंडल कार्यालय एवं शाखाओं के स्टाफ उपस्थित रहे।

