Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

दुष्कर्म करने के बाद युवती की वीडियो कर दी वायरल

  • पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: जंगल से लौट रही एक युवती को गन्ने के खेत में खींचकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक के दो दोस्तों ने दुष्कर्म की वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने की कोशिश की। युवती के इंकार करने पर उसकी वीडियो वायरल कर दी। मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल ​भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती के दुष्कर्म की एक वीडियो डेढ़ माह बाद अब वायरल हो गई। बताया जाता है कि युवती जंगल से चारा लेकर लौट रही थी। रास्ते में दूसरे गांव का एक युवक जबरन युवती को खींचकर गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक के गांव का एक युवक मौके पर पहुंच गया और उसने दुष्कर्म की वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने की कोशिश की। वीडियो में एक युवक वीडियो को वायरल करने की धमकी देता हुआ भी सुनाई दे रहा है। मामला करीब डेढ़ माह पूर्व का हैं। दो दिन पूर्व इस मामले की वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने मामले को निपटाने के लिए के लिए पंचायत शुरू की।

पंचायत में वीडियो वायरल करने वाले युवकों के परिजनो को भी बुलाया गया। दो दिन से पंचायत चल रही है। जिसमें दुष्कर्म के आरोपी से पीड़ित युवती की शादी करने तक की बात रखी गई। लेकिन आरोपी के द्वारा इंकार करने पर पंचायत बेनतीजा होकर उठ गई। जिसके बाद दोबारा से पंचायत शुरू हुई। लेकिन उसमें भी कोई हल नहीं निकल सका है।

जिसके बाद युवती के भाई ने रविवार की शाम पुलिस को तीन युवकों के खिलाफ तहरीर सौंप दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म करने वाले अरुण पुत्र थंमन, वीडियों बनाने वाले मनोज पुत्र कृपाल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि वीडियो वायरल करने वाला आरोपी प्रशान्त पुत्र बबलू फरार हो गया है। कोतवाल जय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा आईटीएक्ट में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों का चालान कर दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img