- इस दौर में टीकाकरण की महत्वपूर्ण भूमिका
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: एमडी कॉलेज आफ हायर एजुकेशन निकट चामुंडा मन्दिर बिजनौर मे राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों का टीकाकरण कराया गया।
केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित नीति के अनुसार 45 वर्ष या उससे ऊपर की आयु के लोगों को टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। टीकाकरण में दो डोज दी जा रही है। दोनों डोज मे केन्द्र सरकार की नीति के अनुसार छह से आठ सप्ताह का अंतराल निर्धारित किया गया है।
टीकाकरण के लिए सरकारी एवं गैर सरकारी दोनों ही क्षेत्र में टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकारी क्षेत्र में टीकाकरण नि:शुल्क हो रहा है। गैर सरकारी क्षेत्र में टीकाकरण दोनों डोज के लिए 250 रुपये में कराने की व्यवस्था है। महाविद्यालय के प्रबंधक दीपा चौधरी व विदित कुमार ने कहा कि कोविड-19 की त्रासदी के इस दौर में टीकाकरण की महत्वपूर्ण भूमिका हैं।
महाविद्यालय में धर्मपाल सिंह, प्रवेश कुमार एवं रामलाल सिंह को पहली डोज का टीकाकरण कराया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शफक रिजवी ने किया। कार्यक्रम में डा. अमित चिकारा, प्राची त्यागी, जितेंद्र विश्नोई, प्रीती सेतिया, सुरभि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

