- साहू जैन कालेज की रासेयो स्वयंसेविकाओं ने किया संपर्क
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: साहू जैन महाविद्यालय नजीबाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई की स्वयंसेविकाओं ने कोविड-19 के संक्रमण से बचाव को लेकर टीकाकरण उत्सव कार्यक्रम चलाया हुआ है। जिसका उद्देश्य टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करना है।
बुधवार को साहू जैन महाविद्यालय नजीबाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई की स्वयं सेविकाओ ने कोविड-19 टीकाकरण उत्सव के चौथे दिन अपने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर 45 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।
स्वयंसेविकाओं ने लोगों को समझाया कि 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को कोविड-19 के टीके की दोनों खुराक लगवाना अनिवार्य है। विभिन्न सरकारी अस्पतालों पर यह टीकाकरण मुफ्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए 45 वर्ष से अधिक के व्यक्ति स्वयं भी आनलाइन अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
साथ ही अपने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ सरकारी अस्पताल पर पहुंचकर पंजीकरण कराकर टीकाकरण करा सकते हैं। स्वयंसेविकाओं ने कहा कि यदि टीकाकरण के विषय में कोई भ्रांति है तो उसे दूर कर लेना चाहिए। स्वयंसेविकाओं ने लोगों को कोविड को हराना है, तो टीकाकरण कराना है स्लोगन के माध्यम से भी जनता को जागरूक करने का प्रयास किया।
उन्होंने लोगो को कोविड प्रोटोकाल के तहत मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग करने एवं दो गज की दूरी का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। प्राचार्य डा. एके मित्तल ने स्वयंसेविकाओं के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम अधिकारी डा. नीलम बालियान ने स्वयंसेविकाओ का उत्साहवर्धन किया।
घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर उन्हें कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करने वाली स्वयंसेविकाओं में प्रीति, सायमा, चांदनी, नेहा, आकांक्षा आदि शामिल रहीं।

