- शामली ब्लॉक में पुलिस ने भीड़ को दौड़ाया
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: ब्लॉक पर नामांकन करने आए प्रत्याशियों ने समर्थकों की भीड़ ने कोरोना संक्रमण और आचार संहिता की खूब धज्जिया उड़ाई। शोर गुल और शिकायतों के बाद पुलिस ने भीड़ को दौड़ा दिया। जिसको लेकर वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
शामली ब्लॉक पर ग्राम प्रधान, बीडीसी के नामांकन पत्र दाखिल करने का गुरुवार को अंतिम दिन था। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पूरे उत्साह में नामांकन दाखिल करने शामली ब्लॉक में पहुंचे थे। नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी के अलावा उसके प्रस्तावक ही अंदर पहुंचे थे जबकि समर्थक बाहर खड़े थे।
कई बार शोर सुनकर पुलिस ने प्रत्याशियों से आग्रह कर उन्हें वहां से निकाल दिया और प्रत्याशियों को चेतावनी दी। लेकिन लगातार शोर होने और और प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर ब्लॉक के बाहर और गलियों में खड़े समर्थकों को वहां से दौड़ा दिया। जिसको लेकर वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

