Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

जिपं सदस्य के लिए आए 254 नामांकन-पत्र

  • दो दिन में 33 वार्डों में आये कुल 551 नामांकन पत्र, 16 और 17 में होगी नामांकन पत्रों की जांच

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन के आखिरी दिन 254 नामांकन पत्र आये। दो दिनों में 33 वार्डों में कुल 551 नामांकन पत्र आये। सुबह आठ बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई जो देर शाम पांच बजे तक चली। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान अधिकारी भी पूरी तरह से कोविड नियमों का इस्तेमाल करते पाये गये। अब नामांकन पत्रों की जांच का कार्य चलेगा। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किये जाएंगे।

मेरठ में तीसरे चरण में 26 अप्रैल को चुनाव होना है। इसके 33 वार्डों पर जिला पंचायत सदस्य पद के लिये नामांकन प्रक्रिया 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चली। क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिये ब्लॉकों में नामांकन प्रक्रिया चली। इस दौरान काफी संख्या में उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जिला पंचायत सदस्य के लिये जहां पहले दिन 297 नामांकन पत्र आये वहीं दूसरे दिन 15 अप्रैल को 254 नामांकन पत्र आये। दो दिनों में कुल 551 नामांकन पत्र आये।

06 20

इस दौरान भाजपा, बसपा, सपा समर्थित प्रत्याशियों ने नामांकन किया तो कई ने निर्दलीय उम्मीदवार के तोर पर ताल ठोकी। नामांकन की प्रक्रिया सुबह सुबह आठ बजे शुरू होकर देर शाम पांच बजे तक चली। जिला पंचायत सदस्य पद के लिये कलक्ट्रेट में चार जगहों पर व्यवस्था की गई है। इनमें एडीएम वित्त कोर्ट में वार्ड-1, 2, 3, 4, 5 और 27, 28 और 29 के लोगों ने नामांकन किया।

एडीएम प्रशासन कोर्ट में वार्ड-23, 24, 25, 26, 30, 31, 32 और 33 वार्ड वाले लोगों ने नामांकन किया। एडीएम न्यायिक कोर्ट में वार्ड-14 से लेकर 22 तक के लोगों ने नामांकन किया। एसडीएम सदर कोर्ट में वार्ड-6 से लेकर 13 तक के लोगों ने नामांकन किया। इस दौरान कोर्ट में नामांकन प्रक्रिया में जुटे सभी अधिकारी कोविड नियमों का पालन करते नजर आये। यहां पुलिस बल भी इस प्रकार तैनात किया गया कि किसी को बिना मास्क के अंदर नहीं जाने दिया गया।

04 20

ब्लॉकों में ही होगी सभी पदों के मतों की गणना

त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव का मतदान होने के बाद मतगणना के लिये भी प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रशासन की ओर से तय किया गया है कि सभी पदों की मतगणना संबंधित ब्लॉकों में ही होगी। इसे लेकर प्रशासन की ओर से मतगणना स्थल तय कर लिये गये हैं इसके अलावा स्टाफ की फीडिंग भी हो चुकि है। इस संबंध में निर्वाचन कार्यालय की ओर से दिशा-निर्देश भी जारी किये जा चुके हैं।

03 20

यहां 26 अप्रैल को जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान पद के लिये मतदान होना है। इसे लेकर जिला प्रशासन और निर्वाचन कार्यालय की ओर से पूरी तैयारी की जा चुकि है। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकि है अब प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये जाएंगे। बता दें कि मतदान के बाद होने वाली मतगणना को लेकर भी पूरी तैयारी की जा रही है।

सभी पदों के लिये पड़ने वाले मतों की मतगणना दो मई को होगी। मतगणना के लिये सभी ब्लॉक कार्यालयों में ही व्यवस्था की गई है। बता दें कि यहां 12 ब्लॉकों में चुनाव हो रहा है। सभी ब्लॉकों में ही मतगणना की व्यवस्था की गई है। इन ब्लॉकों में पड़ने वाले कालेज व अन्य स्थालों पर ही मतगणना की व्यवस्था की जाएगी। दो मई को सुबह सात बजे से मतगणना शुरू होगी जो समाप्ति तक चलती रहेगी। मतगणना की समाप्ति के बाद सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र भी वहीं पर दिये जाएंगे।

02 21

एक ही पेटी में पड़ेंगे सभी के मत-पत्र

इस बार एक ही पेटी में सभी पदों के मतपत्र पड़ेंगे। एक ही पेटी में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान पद के मतपत्र पड़ेंगे। इन मतपत्रों की गिनती भी इसी वजह से एक स्थान पर पड़ेंगे। मतगणना में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिये मतपत्र सभी पदों के लिये अलग-अलग रंग के होंगे। मतगणना में लगे अधिकारियों के लिये आसानी होगी।

कुलविंदर का टिकट कटा तो परिवंदर का कराया नामांकन

निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर का टिकट काटे जाने के बाद कुलविंदर ने भाई परविंदर को जिला पंचायत सदस्य पद के लिये खड़ा किया है। परविंदर ने वार्ड-32 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिये नामांकन किया है। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर को भाजपा ने इस बार जिला पंचायत सदस्य पद के लिये टिकट नहीं दिया।

बता दें कि इससे पहले पंचायत चुनाव में कुलविंदर ने वार्ड एक से चुनाव लड़ा था जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी। इसके बाद वर्ष 2017 में वह जिला पंचायत अध्यक्ष बने थे। भाजपा समर्थित उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार पार्टी में चल रही अंदरुनी कलह के कारण उन्हें भजपा का टिकट नहीं मिल पाया। जिसके चलते इस बार कुलविंदर ने अपने स्थान पर अपने भाई परविंदर को जिला पंचायत सदस्य पद के लिये खड़ा किया है।

यही नहीं उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया है। बता दें कि कुलविंदर और उनके पिता की राजनीति में अच्छी पकड़ है जिसके चलते यह चुनाव अब और भी दिलचस्प होने जा रहा है। मुखिया गुर्जर इस समयी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने बताया कि इस बार जिला पंचायत सदस्य पद के लिये परविंदर ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया है।

01 18

सिंचाई विभाग में कर्मचारी, पत्नी को लड़ा रहे चुनाव

पंचायत चुनाव में सरकारी कर्मचारी भी हाथ आजमा रहे हैं। अंतर सिर्फ इतना है कि खुद चुनाव नहीं लड़कर अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतार रखा है। पत्नी तो सिर्फ नाम के लिए है, लेकिन चुनावी मैदान में सरकारी कर्मचारी कैसे चुनाव लड़ा रहे हैं, यह बड़ा सवाल है।

डीएम के.बाला जी भी इस तरह के मामलों में ध्यान नहीं दे रहे हैं। एक तरफ तो सरकारी कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगी हुई हैं, वहीं कुछ कर्मचारी ऐसे है जो सेटिंग कर ड्यूटी से तो नदारद है ही साथ ही पत्नी को गांव-गांव घूमकर चुनाव लड़ा रहे हैं। क्या ऐसे सरकारी कर्मचारियों पर डीएम गाज गिरा पाएंगे। हम बात कर रहे है वार्ड 12 की। यहां जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अंजू चुनाव मैदान में है।

अंजू पहले भी जिला पंचायत सदस्य रह चुकी है। अंजू के पति विपिन कुमार मूल रूप से छुर गांव के रहने वाले हैं तथा सिंचाई विभाग में क्लर्क है। महत्वपूर्ण बात यह है कि विपिन कुमार की पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगी थी, लेकिन विपिन ने अधिकारियों से सेटिंग कर अपनी ड्यूटी कटवा ली तथा इसके बाद वार्ड 12 में अपनी पत्नी अंजू को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़वा रहे हैं।

उनकी वीडियो भी वायरल हुई है, जिसमें वह अपनी पत्नी के लिए गांव-गांव में घूमकर वोट मांग रहे हैं। आखिर सरकारी कर्मचारियों को प्रशासनिक स्तर से कैसे छूट दे दी गई? यह बड़ा सवाल है। चुनाव से ड्यूटी कटवाकर चुनाव में गांव-गांव घूम रहे सरकारी कर्मचारी पर क्या प्रशासनिक अफसर लगाम कस पाएंगे?

विधायक पहुंचे प्रत्याशियों का नामांकन कराने

जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों का नामांकन कराने के लिये सांसद, विधायक व अन्य नेता भी पहुंचे। इस दौरान सरधना विधायक ने पार्टी के सभी उम्मीदवारों की जीत तय बताई।

गुरुवार को नामांकन का आखिरी मौका था। इस दौरान भाजपा समर्थित कई उम्मीदवार नामांकन कराने पहुंचे। भाजपा के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल व विधायकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर उनका नामांकन कराया। गुरुवार को वार्ड-पांच से नामांकन करने पहुंची पूनम चौधरी, वार्ड-12 से मुकेश शास्त्री, वार्ड-14 से कपिल शर्मा, वार्ड-15 से बेगराज सिंह, वार्ड-16 से उरेन्द्र प्रधान, वार्ड-17 से संदीप ढढरा, वार्ड-18 से गौरव चौधरी का नामांकन विधायक संगीत सोम व विधायक जितेन्द्र सतवाई ने कराया।

इसके बाद विधायक दिनेश खटीक ने वार्ड-33 से सुमित्रा, वार्ड-32 से रोहताश पहलवान, वार्ड-4 से राजेन्द्र, वार्ड-2 से वेदवती का नामांकन कराया। वार्ड-6 से अनुराधा सैनी ने नामांकन कराया। इसके अलावा वार्ड-22 से बीजेपी समर्थित रोबिन गुर्जर ने भाजपा नेत्री के साथ वार्ड-22 से नामांकन पत्र दाखिल किया।

बसपाइयों ने भी कराया नामांकन

बसपा समर्थित प्रत्याशियों ने भी गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन कराया। वार्ड-9 से निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य सुबोध ने वार्ड-3 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिये नामांकन कराया। इस दौरान वार्ड-29 से अमित फौजी ने नामांकन कराया। इसके अलावा वार्ड-5 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिये डा. कृष्णपाल ने अपनी पत्नी डा. साधना सिंह का नामांकन कराया। बीएसपी समर्थित प्रत्याशी रविन्द्र गुर्जर ने वार्ड-21, अतुल पुनिया ने वार्ड-17, कृष्णपाल एडवोकेट ने वार्ड-22, गोपाल प्रधान ने वार्ड-22 से नामांकन कराया। इस दौरान पूर्व मंत्री लखीराम नागर भी उनके साथ रहे। इसके अलावा वार्ड-23 से बुंदो, वार्ड-20 से मुक्कदम, वार्ड-7 से सुमन ने नामांकन कराया।

विधायक सोमेन्द्र तोमर, महानगर अध्यक्ष पहुंचे नामांकन कराने

दक्षिण विधायक सोमेन्द्र तोमर ने वार्ड-19 से प्रत्याशी रविन्द्र तितोरिया व वार्ड-20 से प्रत्याशी प्रदीप उर्फ गुड्डू का नामांकन कराया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल भी साथ में मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...

Punjab News: लुधियाना-बठिंडा में स्कूलों को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वीरवार को लुधियाना के पुलिस...

UP Board Result 2026: आज ख़त्म होगा लाखों छात्रों का इंतज़ार, घोषित होंगे 10th-12th के परिणाम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक...
spot_imgspot_img