- थाना प्रभारी पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के गांव गांव घूमे
जनवाणी संवाददाता |
नगीना: त्रिस्तरीय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने उद्देश्य से नगीना पुलिस ने संदिग्ध लोगों को मुचलका आदि की कार्यवाही करते हुए गांव- गांव घूम कर सभी प्रकार के प्रत्याशियों वोटरों को लालच सम्बन्धी समान न देने के लिए चेताया है।
थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे लगातार अपराधियों पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने जब से चार्ज संभाला है, अपराधी जेल में है या फिर नगीना छोड़ कर चले गए हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए नगीना थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह के आदेश पर थाना क्षेत्र के लगभग सभी 647 असला थाने में जमा करा लिए हैं तथा 981 लोगों के विरुद्ध मुचलका पाबंद की कार्यवाही की है। 1651 लोगों को 1,7,16 में पाबंद किया है वहीं 500 लोगों को रेड कार्ड (चेतावनी नोटिस) जारी किए हैं।
साथ ही प्रत्येक गांव में घूम कर प्रत्यशियों को चेताते हुए उन्होंने स्वयं अपने माइक से सूचना जारी की है कि यदि कोई भी प्रत्याशी वोट खरीदने के लालच में वोटरों को किसी प्रकार का सामान बंटता पाया गया या इस सम्बंध में शिकायत मिली तो उनके विरुद्ध शख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जिसके जिम्मेदार वे स्वयं होंगे।

