- वार्ड 15 से रालोद प्रत्याशी सुभाष गुर्जर का गांवों में हुआ भव्य स्वागत
- ग्रामीणों ने सुभाष को दिया जीत का आशीर्वाद, प्रत्याशी ने दिया विकास का भरोसा
मुख्य संवाददाता |
बागपत: वार्ड 15 से जिला पंचायत सदस्य पद के रालोद प्रत्याशी सुभाष गुर्जर को हर वर्ग का जहां जीत का आशीर्वाद मिलता जा रहा है वहीं उनका कारवां भी बढ़ रहा है। सुभाष गुर्जर ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है कि उसमें कभी भी कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र की जनता का सम्मान हमेशा सर्वोपरि रहेगा और रहा है। क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा।
वार्ड 15 से जिला पंचायत सदस्य पद के रालोद प्रत्याशी सुभाष गुर्जर ने महनवा, बंदपुर, काठा, नंगला, हरचंदपुर, बसी आदि गांवों में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान सुभाष गुर्जर का गांवों में ढोल नगाड़ों व फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
सुभाष गुर्जर ने जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से आशीर्वाद लिया और अपना चुनाव चिन्ह बताया। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल को ग्रामीणों के आशीर्वाद के आकांक्षी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें विकास कराना आता है। वह विकास करके दिखाएंगे। विकास किया है और किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वह जनता के बीच जीत का आशीर्वाद लेने आए हैं। जनता ने आशीर्वाद दिया तो क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा और क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराया जाएगा। सुभाष गुर्जर ने कहा कि वार्ड 15 के अंतर्गत आने वाले गांवों से उन्हें बेहद स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है।
क्षेत्र की जनता ने उन्हें उन पर जो भरोसा जताया है वह उसमें कमी नहीं आने देंगे। क्षेत्र की जनता का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह रालोद को मजबूत कर क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खोलने का काम करें।

