- वार्ड 19 से जिला पंचायत सदस्य पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी मनुपाल बंसल ने किया कई गांवों में जनसंपर्क
मुख्य संवाददाता |
बागपत: वार्ड 19 से जिला पंचायत सदस्य पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी मनुपाल बंसल का ढिकौली सहित कई गांवों में भव्य स्वागत किया गया। मनुपाल बसंल ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें अभी तक पूर्ण समर्थन दिया है। वह उम्मीद करते हैं कि 19 अप्रैल को भी इसी तरह से क्षेत्रवासियों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें मिलेगा।
वार्ड 19 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी मनुपाल बंसल ने विनयपुर, भेड़ापुर, शरफाबाद, ढिकौली, ललियाना, पूरनपुर नवादा, गढ़ी कलंजरी आदि गांवों में तूफानी जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान उनका जहां भव्य स्वागत हुआ वहीं ढिकौली गांव मेें ग्रामीणों ने 11 हजार रुपये व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
गांवों में हुए स्वागत पर मनुपाल ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें हमेशा की तरह इस बार भी जीत का आशीर्वाद दिया है। उम्मीद है कि 19 अप्रैल को भी इसी तरह से उन्हें आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति हमेशा सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की नीति पर काम करने की है। हर वर्ग के लिए लाभांवित योजनाएं संचालित की जा रही है।
क्षेत्र की जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। यहां का चहुंमुखी विकास किया जाएगा। पूर्व में सरकार ने विकास में कसर नहीं छोड़ी है। आगे भी विकास की रफ्तार जारी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के माध्यम से पूर्व में भी क्षेत्र में विकास हुआ है और आगे भी वह करना चाहते हैं। लीलू प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र की जनता का उन्हें हमेशा आशीर्वाद मिला है। पिछले दिनों भी जनता ने अपार स्नेह और आशीर्वाद दिया है। वह इस विश्वास को कम नहीं होने देंगे।

