Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

जानिए, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर क्यों बोला हमला ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में भयवाह होती कोरोना की स्थिति को लेकर चारों तरफ चिंता बढ़ती जा रही है। देशभर में रोजाना दो लाख से ज्यादा कोरोना केस आने लगे हैं। संक्रमण की स्थिति यह हो गई है कि अस्पतालों में बेड नहीं मिल पा रहा है। ऑक्सीजन की कमी के मामले सामने आ रहे हैं। जानलेवा वायरस संक्रमितों को इतनी तेजी से लोगों को अपन चपेट में ले रहा है कि श्मशान में अंतिम संस्कार के लिए लाइन लगी हुई है। ऐसे में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए जाने लगे हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना से बिगड़ते हालात को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा है, ”श्मशान और क़ब्रिस्तान दोनों… जो कहा सो किया। #ModiMadeDisaster”

इससे पहले गुरुवार को भी राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा था, उन्होंने लिखा था, ”ना टेस्ट हैं, ना हॉस्पिटल में बेड, ना वेंटिलेट हैं, ना ऑक्सीजन, वैक्सीन भी नहीं है, बस एक उत्सव का ढोंग है। PM Cares?” राहुल गांधी अक्सर ट्वीट के जरिए केंद्र की मोदी सरकार पर सवाल उठाते रहते हैं। कोरोना काल में कांग्रेस पीएम केयर फंड को लेकर भी लगातार सवाल कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img