Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

पापा ने मम्मी को पीट पीट कर मार डाला !

जनवाणी संवाददाता |

भावनपुर: शनिवार को गांव किनानगर निवासी महिला की उसके मायके मे रह रहे पति ने गला घोटकर हत्या कर डाली। मां को बचाने के लिए पहुंची छह वर्षीय बेटी से भी आरोपी ने मारपीट कर घायल कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव किनागनर निवासी शेर सिंह ने ढाई साल पूर्व बेटी मीनाक्षी (26) की शादी टीपी नगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी गजराज के साथ की थी।

मीनाक्षी के भाई अरुण ने बताया कि वह आठ माह की गर्भवती थी। एक माह से उसकी बहन मायके में आई हुई थी। सात दिन पूर्व उसका पति गजराज भी किनानगर आकर रहने लगा था। शनिवार को उसके पिता शेर सिंह, मां मनोसा के साथ गेहूं की कटाई के लिए गया था। दोपहर को जब उसकी मां व पिता घर पर खाना खाने के लिए आए तो मीनाक्षी मृतक हालत में पड़ी हुई थी। वहीं, उसकी छह वर्षीय बेटी निधि अपनी मां मीनाक्षी के पास बैठी हुई रो रही थी।

गला घोटकर की हत्या

मीनाक्षी की सात वर्ष पूर्व गोलाबढ़ निवासी राजू के साथ शादी हुई थी। जिससे छह वर्षीय बेटी निधि है। वहीं, राजू की टीबी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मासूम निधि ने बताया कि पापा ने उसके सामने ही मम्मी को गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

आरोपियों की तलाश में दबिश

थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी करते हुए आरोपी की तलाश में नई बस्ती थाना टीपी नगर स्थित घर पर दबिश दी। इस संबंध में इंस्पेक्टर भावनपुर नीरज मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई भी तहरीर नहीं दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img