Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर मासूम की मौत

  • चालक अपनी पांच साल की बेटी को ले जा रहा था

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: शहर के नानूपुरा में सलेक विहार में ट्रैक्टर से गिरकर पांच साल की बच्ची की ट्राली के नीचे आने से मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक बच्ची को लेकर भट्ठे से ईंट ट्रॉली में भरकर वहां पहुंचा था। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने बच्ची के पिता ने किसी कार्रवाई से इंकार किया जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।

बाबरी थाना क्षेत्र के गांव भाज्जू निवासी राजेश पुत्र सुखबीरा ट्रैक्टर ट्राली से ईंट ढुलाई का कार्य करता है जबकि उसे परिजन भट्ठे पर ही काम करते हैं। सोमवार को वह आदमपुर भट्ठे से टैक्टर ट्राली में ईट भरकर शामली के नानूपुरा सलेक विहार में जा रहा था। उसकी पांच वर्षीय बच्ची दिव्या भी जाने की जिद करने लगी।

इसके बाद राजेश ने बच्ची दिव्या को ट्रैक्टर पर बैठा लिया और ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर नानूपुरा में जा रहा था। बताते हैं कि ट्रैक्टर पर बैठी बच्ची को नींद की झपकी आने के चलते वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गई और ट्राली के नीचे आकर कुचलन से उसकी मौत हो गई।

बच्ची की मौत से उसके पिता राजेश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी मिलने पर राजेश के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और शव कब्जे में लेने का प्रयास किया। लेकिन, पिता राजेश और अन्य द्वारा किसी कार्रवाई से इंकार करते हुए पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img