Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए मतदान हुआ

  • छुटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न होने पर प्रशासन ने ली राहत की सांस

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: ब्लॉक जलीलपुर क्षेत्र में छुटपुट घटनाओं के बीच मतदान मतदान संपन्न हुआ। ना मास्क ना दो गज की दूरी की तर्ज पर मतदाताओं ने कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा कर वोट डालें।

सोमवार को ब्लॉक जलीलपुर क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वोट डाले गए। मतदान के लिए क्षेत्र में लगाई गई 360 पोलिंग पार्टियों में शामिल कर्मचारियों ने मतदान प्रक्रिया संपन्न कराते हुए प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटियों में कैद कर दिया।

क्षेत्र में छुटपुट घटनाओं को छोड़कर कहीं भी बड़ी घटना देखने को नहीं मिली ।कस्बे से सटे ग्राम हीमपुर बुजुर्ग में दो प्रधान पद प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गये। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले इतना ही नहीं पद प्रधान पद के एक प्रत्याशी द्वारा खुलेआम छुरी व तमंचे लहराए गये।

पुलिस को मौके पर आता देख आरोपी भाग निकले। मतदान के लिए शासन द्वारा कोरोनावायरस को देखते हुए गाइडलाइन तय की गई थी। लेकिन एक भी मतदान केंद्र पर गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। दो गज की दूरी का पालन करना तो दूर मतदाताओं ने मास्क भी नहीं लगा रखे थे। वोट डालने के लिए मतदाता एक दूसरे से सट कर लाइन में खड़े थे। जिन्हें देख कर लगता था कि उन्हें कोराना का जरा भी डर नहीं है।

ऐसी स्थिति में आने वाले समय में कोरोना संक्रमण के बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है। जिला अधिकारी रमाकांत पांडे के साथ ही पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने क्षेत्र में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए मतदाताओं को 2 गज की दूरी का पालन करने के निर्देश जरूर दिए। लेकिन मतदाताओं ने उसे दरकिनार कर दिया। पोलिंग पार्टियों को कोरोना किट के रुप में सैनिटाइजर दिया गया था। वोट डालने से पहले मतदाताओं के हाथ सैनिटाइज कराने थे। लेकिन पोलिंग पार्टी में लगे कर्मचारियों ने इसे पूरी तरह से नजरअंदाज किया। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Savarkar Jayanti: वीर सावरकर को देशभर से नमन, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विनायक दामोदर सावरकर की जयंती...

Weather Update: एनसीआर में उबलता पारा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी...
spot_imgspot_img