Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

उतारी चुनावी थकान, कामकाज में जुटे प्रत्याशी

  • वार्ड 15 से रालोद प्रत्याशी सुभाष गुर्जर ने करीब 14 दिनों मतदाताओं के बीच गुजारा समय
  • दिन-रात की भागदौड़ करके रालोद को मजबूत करने के प्रयास में जुटे रहे

मुख्य संवाददाता |

बागपत: करीब 14 दिनों तक दिन रात की भागदौड़ और मतदाताओं की मानमनोव्वल में जुटे प्रत्याशियों ने मतदान के बाद राहत की सांस ली है। कुछ प्रत्याशी जहां आंकड़ों के गुणाभाग में लगे हैं तो कुछ अपने चुनाव को मजबूत मानकर कामकाज में जुट गए हैं। वार्ड 15 से रालोद प्रत्याशी सुभाष गुर्जर ने मेरठ स्थित आवास पर परिजनों के साथ समय व्यतीत किया और पार्क में पेड़-पौधों की सिंचाई भी की।

जिला पंचायत चुनाव में इस बार रालोद ने भी दमदारी से चुनावी अखाड़े में अपने रणबांकुरों को उतारा था। रालोद जहां इस चुनाव को 2022 के ट्रायल के रूप में लेकर चली थी वहीं प्रत्याशियों ने भी दिन रात भागदौड़ की। वार्ड 15 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी सुभाष गुर्जर का अचानक से पार्टी हाईकमान ने टिकट किया और चुनाव लड़ने के निर्देश दिए।

जिसके बाद सुभाष गुर्जर ने चुनाव को मजबूत करने के लिए ताकत झोंक दी थी। चुनाव के दौरान दिन रात मतदाताओं की मानमनोव्वल में भी वह लगे रहे। दिन रात गांवों में जनता के बीच रहे। न थकान देखी और न ही रात देखी। बस रालोद को मजबूत करने का जुनून था।

सोमवार को मतदान के बाद देर रात्रि तक भी वह समर्थकों के साथ गुणाभाग करते रहे। उसके बाद मंगलवार को मेरठ स्थित अपने आवास पर सुभाष गुर्जर ने परिवार के साथ समय व्यतीत किया और घर के पार्क में लगे पेड़-पौधों की सिंचाई की। उन्होंने परिवार के साथ बैठकर चुनाव गुणाभाग भी लगाया।

साथ ही क्षेत्र से भी उन्हें अग्रिम बधाई के फोन जाने शुरू हो गए हैं। सुभाष का दावा है कि रालोद मजबूत होगा और क्षेत्र की जनता से उन्हें भारी आशीर्वाद मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हर दिन उन्हें क्षेत्र की जनता का बेहद स्नेह और आशीर्वाद मिला है। वह इसके आभारी रहेंगे। जनता के विश्वास को कभी कम नहीं होने देंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img