Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

वोट नहीं दी तो प्रधान पद के प्रत्याशी ने दलितों के साथ की मारपीट

  • कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ितों का एसपी आफिस पर प्रदर्शन
  • आरोप: आरोपी ने पीड़ितों का दी गांव से भागने की धमकी

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: थाना बिनौली के गांव रंछाड़ में वोट न देने पर प्रधान पद के प्रत्याशी पर अपने पुत्र के साथ मिलकर दलित वर्ग के लोगों के साथ मारपीट करने व जान से मारनें की धमकी देने का आरोप है। आरोप है कि इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में पीड़ितों ने आरोपियों के विरूद्ध थाना बिनौली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध कोई कार्रवाई नही की है और आरोपी पीड़ितों को गांव में न रहने देने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को पीडित पक्ष के लोेगोंं ने एसपी आफिस पर प्रदर्शन किया । इस संबंध में पीड़ितों ने कार्यालय में मौजूद सीओ आफिस युवराज सिंह को एक प्रार्थना पत्र भी दिया।

गांव रंछाड़ के दलित वर्ग के लोगों के अनुसार गांव मेंं प्रधान पद का प्रत्याशी समरपाल उन पर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बना रहा था। आरोप है कि सोमवार को दलित वर्ग के लोगों ने दूसरे प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। आरोप है कि इससे नाराज होकर सोमवार को देर शाम आरोपी प्रत्याशी ने अपने पुत्र के साथ मिलकर दलित वर्ग के लोगों के साथ जमकर मारपीट की।

इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में पीड़ितों ने थाना बालैनी में आरोपी पिता पुत्र के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि पुलिस ने न तो आरोपियों के विरूद्ध कोई कार्रवाई की और न ही पीड़ितों की डाक्टरी कराई।

मंगलवार को पीड़ित वर्ग के लोगों ने आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी आफिस पर प्रदर्शन किया और इस संबंध में सीओ आफिस को एक शिकायती पत्र दिया। सीओ ने इस संबंध में थाना प्रभारी बालैनी को नियमानुसार उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर अतर सिंह, अशोक,अलीहसन,देवेंद्र, अमीर, यशवीर, भीम सिंह व देवपाल आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img