- भाजपा ने वार्ड-14 में मधु को किया प्रत्याशी घोषित
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद के निवर्तमान चेयरमैन अरविंद संगल को पंचयत चुनाव के लिए जिला संयोजक घोषित किया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य हेतू जनपद में 19 वार्ड है जिनमें से 18 वार्डो पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशीयों की घोषणा की थी। परन्तु वार्ड नं0 14 (गंगेरू) को अघोषित रखा गया था।
भाजपा प्रदेश व क्षेत्रीय नेतृत्व द्वार आज वार्ड नं0-14 पर मधु पत्नी सोनू गुर्जर निवासी खेडा कुर्तान जनपद शामली को पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य हेतू प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अब भारतीय जनता पार्टी जनपद शामली के सभी 19 वार्डो पर प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

