- मुकदमा दर्ज कर तीनों को भेजा जेल
जनवाणी संवाददाता |
मंडावली: पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले तीन लोगों को तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मंडावली पुलिस ने चेकिंग के दौरान क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी हर्ष उर्फ लक्की पुत्र नीरज कुमार को 315 बोर का तमंचा वह तीन जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा, साथ ही ग्राम चंदोक थाना नांगल निवासी योगेंद्र उर्फ पप्पू पुत्र सुधीर को 12 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस सहित उसके साथी रियाज पुत्र जावेद निवासी सबलपुर बितरा थाना नांगल को गिरफ्तार किया है। मंडावली पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है पुलिस लगातार क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह चेकिंग कर रही है।

