Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

गाली देने पर की थी धनोरो के सुरेंद्र की हत्या

  • नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया घटना का खुलासा

जनवाणी ब्यूरो |

बिनौली: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धनौरा सिल्वरनगर के जंगल से सुरेंद्र की हत्या के मामले में नामजद दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने अपना जुर्म कबूल करते बताया कि गाली देने पर उन्होंने उसकी हत्या की थी।

धनौरा सिल्वरनगर गांव में 18 अप्रैल की रात नलकूप पर 55 वर्षीय विकलांग सुरेंद्र शर्मा पुत्र धारा सिंह की गला दबाकर व ईंटों से कूचकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई सुखपाल ने गांव के ही दो युवकों को नामजद कराते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर देवेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम मुखबिर की सूचना पर धनौरा सिल्वरनगर के जंगल मे एक नलकूप पर दबिश दी।

इस दौरान हत्या में नामजद आरोपी आशीष उर्फ भूरा पुत्र सुदेश व प्रदीप पुत्र जसबीर को भागते समय मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपियो के पास एक तमंचा 315 बोर व एक तमंचा बारह बोर व कारतूस भी बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि घटना वाले दिन दोनो आरोपी शराब के नशे में धुत होकर वहॉ से गुजर रहे थे।

मृतक सुरेंद्र ने उन्हें गाली दी नशे में आरोपी गाली सहन नही कर पाएं ओर ईटों से पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने  दोनो आरोपियों का चालान कर बागपत न्यायालय में पेश किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img