Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

पढ़िए, महाकुंभ स्वास्थ्य मेलाधिकारी अर्जुन सिंह से जनवाणी की विशेष बातचीत

  • मरीजों को होम आइसोलेशन में रखने की पूरी व्यवस्था है


  • स्नान के बाद कुम्भ मेले के लिए बने सभी हॉस्पिटल को उपयोग में लिया जाए


  • हरिद्वार में ऑक्सीजन, कोरोना की दवाएं इत्यादि की कोई कमी नही है


जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: कुंभ नगरी हरिद्वार में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जहाँ पिछले साल संक्रमण की दर लगभग 5 प्रतिशत थी तो वही बढ़कर 16 प्रतिशत तक पहुँच गई है।

महाकुंभ में तैनात स्वास्थ्य मेलाधिकारी अर्जुन सिंह सेंगर ने जनवाणी से विशेष बातचीत में बताया कि हरिद्वार में कोरोना को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। मरीजों को होम आइसोलेशन में रखने की पूरी व्यवस्था है।

सरकार विचार कर रही है कि 27 अप्रैल के स्नान के बाद कुम्भ मेले के लिए बने सभी हॉस्पिटल को उपयोग में लिया जाए। वही उन्होंने ये भी बताया कि हरिद्वार में ऑक्सीजन, कोरोना की दवाएं इत्यादि की कोई कमी नही है।

उन्होंने बताया  देहरादून में भी कोरोना के मामले बढ़ गए है वहां हॉस्पिटल फूल हो गए है। वहाँ से भी यहां मरीज रेफेर किये जा सकते है। इसलिए यहाँ बने बाबा बर्फानी हॉस्पिटल में भर्ती जिन मरीजो की तबियत ठीक है उन्हें होम आइसोलेशन में शिफ्ट किया जा रहा है ताकि अन्य बाहर से आने वाले मरीजों के लिए जगह खाली हो सके।

अर्जुन सिंह सेंगर ने जिले की जनता से अपील करते हुए कहा कि कोरोना कि इस वैश्विक महामारी में हम सभी का कर्तव्य है कि हम सब कोरोना से बचाव के प्रति सजग रहें।

स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों का पालन करें तथा अतिआवश्यक होने पर अपने घरों से बाहर निकलें तथा मानसिक रूप से सशक्त बने रहें। उन्होंने कहा की कोरोना की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड के साथ भीड़ वाले क्षेत्रों में सैपलिग बढ़ाने के निर्देश भी समय समय पर दिए जा रहे है। रेलवे और रोडवेज पर प्रत्येक यात्री की जांच जाँच जा रही है। चिकित्सकों के साथ बैठक कर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सैपलिग तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजेशन अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img