Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

आक्सीजन की कीमत जानकर शुरू किया पौधरोपण अभियान

  • 20 दिन तक दोस्तों के साथ पांच पौधे लगाएं खलील अफरीदी

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: कोरोना काल में अस्पतालों के अंदर हो रही आक्सीजन की कमी की कीमत को समझते हुए कस्बे के युवाओं ने पौधारोपण करने और उनकी देखभाल का बीडा उठाया है।

कोरोना काल में अस्पतालों के अंदर आक्सीजन की किल्लत के कारण प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौतें हो रही हैं। वहीं आक्सीजन की कमी को देखते हुए कैराना नगर के युवा समाजसेवियों ने पौधारोपण करने का बीड़ा उठाया है। समाजसेवी खलील फरीदी ने बताया कि कोरोना महामारी ने हमें बहुत अच्छी तरह से आक्सीजन की कीमत बता दी हैं।

आॅक्सीजन की कमी को देखते हुए उन्होंने व उनके 5 युवा साथियों ने 100 पौधे लगाने का संकल्प लिया। बुधवार को कैराना के खुरगान रोड बाईपास किनारे पर उनके द्वारा 5 पौधे लगाए गए। जिससे हमें आक्सीजन मिलती रहें। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा प्रतिदिन 5 पौधे लगातार 20 दिन तक लगाए जाएंगे तथा उनकी देखभाल भी की जाएगी।

समाजसेवी युवाओं ने सभी से अपील कि हैं कि हर एक व्यक्ति एक-एक पौधा जरूर लगाए तथा पौधे के बड़ा होने तक उसकी देखभाल भी करें। इस दौरान खलील फरीदी, सलीम फरीदी, अफसरुन अहमद एडवोकेट, फारूख फरीदी, कल्लू सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img