Thursday, October 1, 2026
- Advertisement -

डाक्टर और सफाईकर्मियों में मारपीट

  • मेडिकल के कोविड वार्ड में जमकर हंगामा, दोनों पक्षों के लोग घायल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेडिकल कालेज में उस वक्त जमकर हंगामा हो गया जब कोविड वार्ड में कोरोना संक्रमित के शव को पैक करने को लेकर डाक्टरों और सफाई कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। कर्मचारियों ने वार्ड में तोड़फोड़ कर दी। दोनों पक्षों से लोग घायल हुए हैं। हंगामे के बाद सफाई कर्मचारियों ने डाक्टरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर धरना भी दिया। कोविड वार्ड में हंगामे के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मेडिकल कालेज के कोविड आईसीयू वार्ड-दो में डिग्गी निवासी नदीम पुत्र सिराजुद्दीन सफाई कर्मचारी है। नदीम के मुताबिक शुक्रवार दोपहर आईसीयू वार्ड में एक मरीज के पेट में दर्द हो रहा था। उन्होंने जूनियर चिकित्सक सुब्रत से मरीज को इंजेक्शन लगाने के लिए बोल दिया।

13

इसी बात को लेकर सुब्रत व नदीम की कहासुनी हो गई। इतने में सुभर्त ने अपने चिकित्सक साथी हितेश, निशांत यादव व विशाल चौहान को भी बुला लिया। आरोप है कि उन्होंने मिलकर नदीम की पिटाई कर दी। नदीम ने मेडिकल कालेज में काम कर रहे अन्य कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी।

बड़ी संख्या में कोविड वार्ड के बाहर सफाई कर्मचारी एकत्र हो गए। कहासुनी के बाद उनमे दोबारा मारपीट शुरू हो गई। जिसकी वजह से मेडिकल कालेज में भगदड़ मच गई। सफाई कर्मचारियों ने कोविड वार्ड के मैन गेट पर तोडफोड़ करते हुए जूनियर चिकित्सकों पर पथराव कर दिया गया।

मेडिकल पुलिस ने बामुश्किल दोनों पक्षों को शांत कराया। मारपीट में जूनियर चिकित्सक सुभर्त, हितेश, निशांत घायल हो गए। दूसरे पक्ष से नदीम और उसका एक अन्य साथी घायल हो गए। जूनियर चिकित्सकों व महिला नर्स का आरोप है कि कोविड वार्ड में तैनात सफाई कर्मचारी गांजा पीने के बाद काम करते है। कुछ दिनों पहले महिला नर्स ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उनसे भी अभद्रता की गई थी। जिसकी महिला नर्स ने प्राचार्य को लिखित शिकायत दी हुई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सौरभ हत्याकांड: साहिल और मुस्कान दोषी करार, 15 दिन बाद सुनाया जाएगा सजा पर फैसला

जनवाणी संवाददाता । मेरठ: चर्चित सौरभ हत्याकांड में बुधवार को...

करण जौहर की ‘कॉफी विद करण’ की आखिरी चुस्की, फाइनल सीजन का किया ऐलान

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

New Rule: अक्टूबर से बदलेंगे LPG से UPI तक के ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना शुरू होने...
spot_imgspot_img