Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

कोविड नियमों को तोड़कर निकाला विजय जुलूस

  • विजय जुलूस को नहीं रोक पाई पुलिस
  • सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते निकाला विजय जुलूस

जनवाणी संवाददाता |

नांगल सोती: उत्तर प्रदेश में हुए पंचायत के नतीजे के बाद सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जीत के जश्न पर रोक लगाने के बावजूद लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे है। प्रधान पद के विजय हुए प्रत्याशी ने जुलूस निकाल कर कोरोना गाइडलाइन को तार तार कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने मामले में सूचना के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है।

कोरोना महामारी के चलते शासन प्रशासन सहित पूरी दुनिया परेशान और चिंतित है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में उच्चतम न्यायालय ने विजय जुलूस निकालने पर रोक लगा दी थी, लेकिन नांगल सोती में ग्राम प्रधान बने फरमान अहमद के लिए यह गाइड लाइन कोई मायने नहीं रखती है।

जिसके चलते उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों को साथ लेकर नांगल के कई मोहल्लों में विजय जुलूस निकालकर कोविड़ नियमों की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस विजय जुलूस में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान फरमान सहित उनके सैकड़ों समर्थक बिना मास्क लगाए हुए जुलूस निकालकर शासन प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे है। उनके इस विजय जुलूस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायल हो रहा है। पुलिस को भी इस विजय जुलूस की पूरी जानकारी है लेकिन स्थानीय पुलिस कोई भी काईवाई करने से न जाने क्यों बच रही है।वही इस जुलूस की स्थानीय नागरिक निंदा कर रहे है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img