जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: एक तरफ लोग कोरोना के संक्रमण की चपेट में आकर दम तोड़ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर सरकार ने दोबारा शराब के ठेके खोल दिये। सरकार ने पांच मई को ठेके बंद करने के आदेश कर दिए थे। छह दिन से लोग बेचैन घूम रहे थे और ब्लैक में शराब खरीद रहे थे।

कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के दौरान सरकार नें शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया था। जिसके बाद शराब के शौकीनों के सामने शराब न मिलने की समस्या पैदा हो गई थी। हालांकि कई जगहों पर अवैध रूप से शराब की बिक्री मोटी कीमत पर होने की खबरे लगातार सामने आती रही।
वहीं, शराब की दुकानें बंद होने से सरकार को भी करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा था। मंगलवार से शराब की दुकानें फिर से खोल दी गई। जैसे ही यह खबर लोगो तक पहुंची तो शराब के शौकीनों की लंबी लाईने शराब की दुकानों के बाहर लग गई।

मंगलवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक शराब की दुकानें खोली गई। पियक्कड़ों ने कुछ ही घंटों में शराब की दुकानों से जम कर खरीदारी की क्योंकि उनको डर था कही फिर से ठेके बंद हो जाये। देशी हो या अंगे्रजी शराब लोग टूट पड़ रहे थे।

