Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

आक्सीजन सिलेंडर व मास्क सीएमओ को भेंट किए

  • रालोद नेता सतीश चौधरी ने पार्टी मुखिया की याद में बागपत स्वास्थ्य विभाग को सौंपा सामान

मुख्य संवाददाता |

बागपत: रालोद नेता एंव पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी ने पार्टी मुखिया चौधरी अजित सिंह की याद में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बेटे के माध्यम से बागपत स्वास्थ्य विभाग को आॅक्सीजन सिलेंडर, मास्क, सेनेटाइजर व दवाइयां भेंट की। सीएमओ, डिप्टी सीएमओ को यह सामान भेंट किया।

रालोद नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी खुद 21 दिनों बाद कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे हैं। पार्टी मुखिया चौधरी अजित सिंह की याद में और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वह लगातार प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को कोरोना से बचाव की सामग्री भेंट कर रहे हैं।

हाल में ही डीएम को सामग्री भेंट की थी। उसके बाद गुरुवार को बेटे क्षितिज चौधरी के माध्यम से सीएमओ डॉ. आरके टंडन, डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह को 500 पीस तीन लेयर सर्जिकल मास्क, आॅक्सीजन सिलेंडर, आॅक्सिमीटर, हैंड सेनेटाइजर, इंजेक्शन सीरींज, इंजेक्शन, नैपकिन, फ्रूट्स, विटामिन सी, विटामिन डी टैबलेट बॉक्स, पैरासिटामॉल टेबलेट बॉक्स भेंट किए।

स्वास्थ्य विभाग ने इस सहयोग की सराहना की। सतीश चौधरी ने कहा कि किसानों मसीहा छोटे चौधरी हमेशा यादों में रहेंगे। कोरोना से उनका निधन हम सबके लिए एक बड़ी क्षति है, जो कभी पूरी नहीं हो सकती। उनकी याद में यह छोटा सा प्रयास है, ताकि कोरोना से जनपद की जनता का बचाव हो सके और सभी सुरक्षित रहें।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img