- खरीद केंद्र पर तैनात कर्मचारी पर अभद्रता करने का आरोप
जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: गेंहू खरीद केंद्र बिनौली पर गेहूं न लिये जाने से क्षुब्ध किसानों ने रोष प्रकट करते हंगामा किया। इस दौरान किसानों ने खरीद केंद्र पर तैनात कर्मचारी पर अभद्रता करने का आरोप भी लगाया।
मेरठ बड़ौत मार्ग पर स्थित गेंहू खरीद केंद्र पर किसानों के गेंहू खरीद करने का कार्य चल रहा है। लेकिन क्षेत्र के कुछ किसानों का आरोप है कि खरीद केंद्र पर तैनात कर्मचारी रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी उन्हें चक्कर कटाता है ओर उनके साथ अभद्र व्यवहार करके खदेड़ देता है।
किसानों को हर रोज अपना गेंहू लेकर वापस लौटना पड़ता है। गुरुवार को केंद्र पर पहुचें किसान प्रमोद ठाकुर, सोपाल मालमाजरा, अनिल सौलंकी जिवाना, आकाश बिनौली, विकास जिवाना, रामकृपाल बामनोली, निखिल, आजाद चिरचिटा आदि किसानों ने बताया कि गेंहू खरीद के लिए उन्हें गत एक सफ्ताह से टोकन मिला हुआ है।
उन्होंने केंद्र पर तैनात कर्मचारी पर गेहूं न लेने व उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुये रोष जताया और यह शिकायत डीएम बागपत से करने का निर्णय लिया। विपणन सहायक संदीप तोमर ने कहा कि उन पर लगाये गये आरोप निराधार है। बारिश के चलते कार्य धीमा हो गया था। नम्बर आने पर प्रत्येक किसान का गेंहू खरीद किया जा रहा है।

