जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: क्षेत्रीय विपणन अधिकारी बिनौली ने पुलिस के सहयोग से गेहूं से भरी एक गाड़ी को पकड़ा है। फिलहाल गाड़ी में भरे गेंहू की जांच की जा रही है।
विपणन अधिकारी बिनौली दीपक कुमार ने बताया कि बरनावा में उन्हें एक छोटा हाथी गाड़ी गेंहू से भरी खड़ी मिली। उन्हें शक हुआ कि गाड़ी में लदा गेंहू राशन का है।
इस पर उन्होंने बिनौली पुलिस को सूचना देकर गाड़ी को पकड़वा दिया। पुलिसकर्मी गेंहू से लदी गाड़ी को थाने ले आये। विपणन अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि गाड़ी में करीब 40 कुंतल गेंहू लदा है। गेंहू की जांच की जा रही है।

