- मुख्य विकास अधिकारी ने ऊन ब्लॉक में ली बैठक
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी ने विकास खंड ऊन के सभागार में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी ऊन, नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट, एडीओ, समस्त सचिव से ग्राम पंचायतवार गहन समीक्षा की गई।
गुरुवार को समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निगरानी समितियों द्वारा चिन्हित किए गए लक्षणयुक्त व्यक्तियों को मेडिकल किट की उपलब्धता, पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों की होम आइसोलेशन के समय नियमित रूप हाल-चाल लिया जाना।
उन्होंने लक्षणयुक्त व्यक्तियों की कोविड-19 की जांच की प्रगति, हॉटस्पॉट एरिया की बैरिकेटिंग, साफ-सफाई, एंटी लार्वा का छिड़काव, सेनिटाइजेशन, खराब हैंडपंपो की मरम्मत, रिबोर के साथ-साथ गांवों में जल-जमाव वाले इलाकों से जल निकासी आदि बिंदुओं पर प्रभावी निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रतिदिन अपनी न्याय पंचायत की एक-दो ग्राम पंचायतों में निगरानी समितियों की बैठक करके उनके कार्यो की समीक्षा करें और उनको यथोचित सहयोग भी प्रदान करें।
समीक्षा बैठक में एसीएमओ, पीडी डीआरडीए, डीपीआरओ, डीपीएम आशुतोष भी उपस्थित रहे।

