Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

दलित महासभा ने दी मांगेराम को श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: दलित महासभा के प्रचार प्रभारी रहे मांगेराम को आज सभा के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी और पूरे परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया।

बता दें कि पिछले दिनों दलित महासभा के प्रचार प्रभारी रहे मांगेराम को कोरोना हो गया था। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। लाख कोशिशों के बाद भी मांगेराम को बचाया नहीं जा सका। दो रोज पहले उन्होंने दम तोड़ दिया।

गुरुवार को दलित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती मांगेराम के पैतृक निवास सतोहर पहुंचे। नकुड़ क्षेत्र के इस गांव में शोक की लहर है। यहां उन्होंने मांगे के परिजनों और ग्रामीणों से मुलाकात। राहुल ने दलित महासभा की ओर से मांगे के परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

इसके मांगे के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा को शांति पहुंचने की संत शिरोमणि रविदास जी महाराज से प्रार्थना की। राहुल के साथ अनुज कटारिया, राहुल कटारिया, टिंकू आदि मौजूद रहे।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img