- नजीबाबाद, नांगल पुलिस ने अधीनस्थों को दिए कई दिशा निर्देश
जनवाणी टीम |
नजीबाबाद/नांगल सोती: आतंकवाद विरोध दिवस पर नजीबाबाद व नांगल सोती प्रभारी निरीक्षक ने अधीनस्थों को आतंकवाद के विरोध में शपथ ग्रहण करायी।
नजीबाबाद कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश गौड़ ने शपथ से पूर्व कहा कि सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे और लोगों को लॉक डाउन के नियमों का पालन कराए। इसके साथ ही सभी ने शपथ ग्रहण की।थाना पुलिस ने आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ लेते हुए डीजी परिपत्र सुना तथा दिशा निर्देशन का अनुपालन सुनिश्चित किया ।

नांगल सोती थाना प्रभारी संजय पांचाल के दिशा निर्देशन में थाना पुलिस ने शुक्रवार को आतंकवादी विरोधी दिवस की शपथ ली। इस मौके पर थाना प्रभारी ने डीजी परिपत्र 16/21 को सभी थाना एसआई विनोद कुमार, विपिन कुमार, जितेंद्र धामा, राकेश कुमार और अनेक कांस्टेबल सहित कर्मचारियों को पढ़कर सुनाया। जिसके साथ ही थाना प्रभारी ने अनेक दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु सभी को निर्देशित किया।

