Friday, June 19, 2026
- Advertisement -

साहा ने आईपीएल के सुरक्षित माहौल पर सवाल उठाते हुए कहा यूएई बेहतर स्थल होता

  • बोले, मुझे बल्लेबाजी को लेकर लोगों की आलोचना के कारण बदलाव की जरूरत नहीं

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने संकेत दिए हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग 14 के लिए तैयार किया गया जैविक रूप से सुरक्षित माहौल पिछले साल यूएई की तुलना में उतना अधिक अभेद्य नहीं था। साहा इस तरह नियंत्रित माहौल की कड़ाई पर सर्वाजनिक रूप से सवाल उठाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

साहा उन खिलाड़ियों में शामिल थे जो कोविड-19 संक्रमण का शिकार हुए। जैविक रूप से सुरक्षित माहौल का हिस्सा रहे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के बीच संक्रमण के कई मामले आने के बाद लीग के 14वें सत्र को बीच में ही निलंबित कर दिया गया था।

दिए साक्षात्कार में साहा ने भारत में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में संक्रमण के मामले आने पर बात की और कहा कि अगर आईपीएल पिछले साल की तरह यूएई में होता तो बेहतर रहता। साहा ने कहा कि इसका आकलन करना हितधारकों का काम है लेकिन मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि पिछले साल यूएई में हमारी ट्रेनिंग के दौरान कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, मैदानकर्मी भी नहीं। उन्होंने कहा कि यहां लोग मौजूद रहते थे, बच्चे पास की दीवारों से झांक रहे होते थे।

मैं अधिक टिप्पणी नहीं करना चाहता लेकिन हमने देखा कि 2020 में यूएई में आईपीएल कितने आराम से हो गया और फिर इस साल भारत में शुरू हुआ जब मामले बढ़ रहे थे। बंगाल का यह अनुभवी क्रिकेटर दिल्ली के होटल में 14 दिन पृथकवास में बिताने के बाद कोलकाता में अपने घर पहुंचा और इंग्लैंड के आगामी दौरे की टीम में चयन के लिए खुद को उपलब्ध किया।

जैविक रूप से सुरक्षित माहौल पर साहा ने कहा कि मुझे नहीं पता कि क्या हुआ होगा लेकिन निश्चित तौर पर मुझे लगता है कि इस बार भी अगर यह यूएई में होता तो बेहतर रहता। इसके बारे में सभी हितधारकों को सोचना है। साहा चार मई को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे और उसी दिन आईपीएल 2021 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि वह अब पूरी तरह उबर गया है और कोई कमजोर महसूस नहीं कर रहा।

उन्होंने कहा कि मैं सामान्य काम कर रहा हूं, कोई थकान, बदन दर्द या किसी तरह की कमजोरी नहीं है। लेकिन जब मैं मैच ट्रेनिंग करूंगा तभी मुझे पता चलेगा कि मेरा शरीर कैसी प्रतिक्रिया दे रहा है। वायरस के साथ अपनी जंग पर साहा ने कहा कि शुरुआती कुछ दिनों में कुछ हल्का बुखार था, पांच दिन के बाद मुझे किसी चीज की महक नहीं आ रही थी लेकिन चार दिन बाद महसूस होने लगा।

उन्होंने कि फिलहाल में घर में नियमित फिटनेस गतिविधियां कर रहा हूं लेकिन असल फिटनेस ट्रेनिंग मुंबई में टीम के साथ जुड़ने के बाद शुरू होगी। वहीं अनुभवी विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा एक बार फिर से उसी तरह की स्थिति में आ गये है जब वह 10 साल पहले तत्कालीन कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी के उत्तराधिकारी के तौर पर 2011 में इंग्लैंड दौरे पर गए थे।

ऐसी ही कहानी 2014 में भी दोहराई गई और विकेट के पीछे शानदार कौशल होने के बावजूद 2021 (इंग्लैंड दौरे पर) में एक बार फिर से वह ड्रेसिंग रूम से शानदार बल्लेबाजी लय में चल रहे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मैदान में उतरते हुए देखेंगे। साहा ने मुंबई में भारतीय टीम के बायो-बबल में शामिल होने से पहले कहा कि जाहिर है, जब आप अच्छा नहीं करेंगे तो आलोचना भी होगी।

मैं हमेशा उस तरह का प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं जैसा मैंने वर्षों से सीखा है। बल्लेबाजी में अच्छी तकनीक होने के बाद भी साहा टीम प्रबंधन को प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। वह हालांकि इस पर उठने वाले सवालों से विचलित नहीं है।

अगर लोग कह रहे हैं कि मेरी बल्लेबाजी अच्छी नहीं है, तो शायद ऐसा हो सकता है। मुझे हालांकि नहीं लगता कि मानसिक या तकनीकी दृष्टिकोण से कुछ भी बदलने की जरूरत है।


spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पुलिस मुठभेड़: फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को लगी गोली

जनवाणी ब्यूरो | हरिद्वार: बुग्गावाला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर...

Rahul Gandhi: 56 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी भी दबाव में, IT गिरावट से बाजार कमजोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्लोबल टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी एक्सेंचर...
spot_imgspot_img