- मौजज़्मपुर तुलसी गढ़ी का मामला
- चार में से एक पहले ही हो चुका गिरफ्तार, अभी एक फरार
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: घर के बाहर सफाई करने से क्षुब्ध पड़ोसियों के द्वारा मारपीट करने व फावड़े से युवक के सिर पर प्रहार करने के नामजद चार अभियुक्तों में से पुलिस ने दो और अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया जबकि एक अभियुक्त शाबाज को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अभी एक अभियुक्त और फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
निकटवर्ती ग्राम मौज़ज़्मपुर तुलसीगढ़ी में एक महिला द्वारा घर केय बाहर नाली की सफाई करने के दौरान पड़ोस के ही कुछ लोगों ने उसका विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी गाली से मना करने पर पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी और बीच बचाव में आए महिला के देवर जीशान के सिर पर फावड़े से प्रहार कर दिया था।
इस मामले में पुलिस ने शरीफ पुत्र बुंदू, शाबाज पुत्र शरीफ अजीम व फाजिल पुत्रगण शमीम अहमद निवासी ग्राम मौजमपुर तुलसी गढ़ी के खिलाफ धारा 323 ,308, 504, 506उ में मुकदमा दर्ज करते हुए नामज़द शाबाज को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि तीन फरार हो गए थे।
मंगलवार को पुलिस उपनिरीक्षक विनोद कुमार को सूचना मिली कि चोगावा फाटक पर नामजद अजीम व फाजिल पुत्र गण शमीम अहमद कहीं भागने की फिराक में हैं जिस पर एसआई विनोद कुमार ने टीम के साथ मौके पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनका चालान कर दिया है।कोतवाल ने बताया कि फरार शरीफ भी जल्दी गिरफ्त में होगा,दबिश दी जा रही है।

