Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

काला दिवस मनाने में खाप व राजनैतिक पाटियां होंगी शामिल

  • धरने पर छह माह से बैठे किसान नेताओं के आह्वान पर लगाया जाएगा जाम

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: छह माह से दिल्ली के विभिन्न बार्डरों पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे किसानों के आह्वान पर सड़कों पर काला दिवस मनाया  जाएगा। इसमें विभिन्न राजनैतिक पार्टियां तो शामिल होंगी ही। साथ ही खापों व थांबों के लोग इसमें शामिल होंगे। यह विरोध दिल्ली बार्डरों पर चल रहे धरने के छह माह पूरे होने पर किसानों की संघर्ष समिति की ओर से लगाने के आह्वान पर लिए गए निर्णय के अनुसार होगा।

काला दिवस मनाने के लिए देशखाप चौधरी सुरेन्द्र सिंह चौधरी, थांबा चौधरी यशपाल सिंह, किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ब्रजपाल सिंह चौधरी, चौबीसी चौधरी सुभाष, चौहान खाप चौधरी विवेक चौहान, चौगामा में भाकियू व चौगामा खाप के अलावा पंवार खाप आदि के चौधरियों के नेतृत्व में किसान काला दिवस मनाएंगे। इस संबंध में देशखाप चौधरी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि  विरोध दिवस में लोगों को सहयोग करने के लिए कहा गया है।

उन्होंने बताया कि छह माह से किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न बार्डरों पर डटे हुए हैं। किसानों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। अब किसानों के खेतों से काम भी करीब-करीब हो गए हैं।  अब आंदोलन को तेज किया जाएगा।

किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजपाल सिंह के बड़ौत के कोताना रोड स्थित आवास पर हुई बैठक में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर दोपहर दो बजे जाम लगाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर ब्रजपाल सिंह, सीताराम, बलजोर आर्य, ओमप्रकाश फौजी, सतेन्द्र सिंह, राजगुरु गुराना, डा. कृपाल सिंह, विक्रम आर्य, रुपेश मलिक आदि ने बैठक आयोजित कर जाम लगाने का निर्णय लिया।

वहीं रालोद के मीडिया प्रभारी अरुण तोमर उर्फ बोबी ने बताया कि किसानों के समर्थन में मंगलवार को काला दिवस मनाया जाएगा। बड़ौत तहसील में दोपहर को धरनारत किसानों के समर्थन में एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। यह निर्णय रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी निर्देश के अनुसार लिया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताआें से बड़ौत तहसील में दोपहर दस बजे पहुंचने का आह्वान किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img