जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: जयंत चौधरी के राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए जाने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जयंत चौधरी के निर्णय के अनुसार पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया जाएगा। यु्वा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर ने बताया कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में देश-प्रदेश के सर्वसमाज के लोगों को साथ लेकर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता किसान, मजदूर, नौजवान, मातृ शक्ति व शहरों के साथ साथ ग्रामीण भारत की राजनीति में परिवर्तन का आगाज किया जाएगा।
कमजोरों व मजदूरों के हकों की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। देश की राजनीति में ग्रामीण भारत के नेताओं को स्थापित करते हुए हर वर्गों को विकास की मुख्य धारा में लाने का जो ऐतिहासिक काम किसान मसीहा स्व. प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व किसानों गरीबों के मसीहा चौधरी अजित सिंह ईमानदारी के साथ जीवन भर करते रहे। उम्मीद है कि जयंत चौधरी उन्हीं के नक्शे कदम पर आगे बढ़ेंगे।

डॉ अजय तोमर, पूर्व विधायक, डॉ अजय कुमार पूर्व विधायक, रालोद के मीडिया प्रभारी अरुण तोमर उर्फ बोबी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ रालोद नेता संजीव मान, पूर्व उपाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश धीरज उज्जवल, रालोद के जिला महासचिव राजू सिरसली, पूर्व प्रमुख सतेन्द्र मलिक, युवा रालोद नेता बबली तोमर, सभासद एवं रालोद नगर अध्यक्ष डा. इरफान मलिक, जिला पंचायत सदस्य बसंत तोमर, गौरव बड़ौत छात्र नेता, बोबी बावली,रामकुमार पूर्व चेयरमैन, विकास बाछौड़ पूर्व प्रधान, डॉ योगेश जिंदल, विश्वास चौधरी युवा रालोद नेता आदि ने जयंत चौधरी के रालोद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उनके निर्णय के अनुसार रालोद को और अधिक मजबूत बनाने की बात कही।

