जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नजीबाबाद क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस ने वांछितों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। काफी दिनों से फरार चल रहे संगीन धाराओं में नामजद वांछित अभियुक्त को एसआई राजेन्द्र राणा ने गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार को एसआई राजेन्द्र राणा ने आदर्श नगर क्षेत्र से वांछित अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया। उसका नाम नितिन कुमार अग्रवाल पुत्र विनोद कुमार अग्रवाल मोहल्ला सराय मीर थाना नगीना बताया गया है और उस पर धारा 419,420,465,467 468,471, 120बी धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

