- टीकाकरण के आयोजित कैंप में पहुंचकर व्यक्तियों का दिया धन्यवाद
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: कोरोना महामारी में सरकार की ओर से किए जा रहे टीकाकरण के दौरान आयोजित कैम्प में पहुंचकर भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह एवं जिला मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू द्वारा वैक्सीन लगवाने वाले व्यक्तियों को धन्यवाद देते हुए प्रमाण पत्र भी दिए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वाहेड़ी में आयोजित कैंप के दौरान जिला मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू ने कहा कि वर्तमान समय में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंभीर हैं और उनके नेतृत्व में देश व प्रदेश में कोरोना वायरस जंग लड़ी जा रही है।
आज कोरोना महामारी चीन के द्वारा फैलाई है। उसको नियंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने जिस तरह से कदम उठाए हैं उससे देश और प्रदेश में कोरोना में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि देश आज मजबूत हाथों में है और तरक्की की दिशा में लगातार प्रगति कर रहा है। इस दौरान एएनएम शबनम, सीएचओ पूजा तथा आशा राजेश्वरी भी उपस्थित रहे।

