Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

आकाश ने रक्तदान कर नवजात की बचाई जान

  • एनएसएस से पैदा हुआ समाजसेवा का जज्बा

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: वीवी पीजी कॉलेज की राष्टÑीय सेवा योजना के स्वयं सेवक आकाश गोयल ने सात माह के नवजात के लिए रक्तदान कर नवजात शिशु का जीवन बचाने का काम किया है। इससे पूर्व भी स्वयं सेवक रक्तदान कर कई लोगों का जीवन बचा चुका है।

शहर के वीवी पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा़ भूपेन्द्र कुमार ने बताया कि एनएसएस इकाई के स्वयं सेवक कोरोना महामारी के समय में समाज में कोरोना से लड़ाई में पोस्टर, वीडियो, ई-शपथ आदि के माध्यमों से जागरूकता अभियान चला रहे हैं। सेवा कार्यों के क्रम में महाविद्यालय के स्वयंसेवक आकाश गोयल ने सात माह के नवजात शिशु की जान बचाने के लिए रक्तदान किया।

डा़ भूपेन्द्र कुमार ने बताया कि शहर के एक निजी अस्पताल में एक सात माह के नवजात शिशु को बी-पजिटिव ब्लड ग्रुप के ब्लड की आवश्यकता थी। उन्होंने एनएसएस स्वयं सेवक आकाश गोयल को रक्तदान कर बच्चे का जीवन बचाने की प्रेरणा दी। जिस पर आकाश ने बच्चे को एक यूनिट ब्लड देकर अपना कर्तव्य निभाया। एनएसएस से पैदा हुए समाज सेवा के जज्बे के कारण आकाश पूर्व में कई लोगों को रक्त देकर जान बचा चुका है। डा. भूपेंद्र कुमार ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर के कई विकार समाप्त हो जाते हैं। इसलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img