Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

पार्षद मुमताज के घर दबिश देने को लेकर रालोद नेता खफा

  • पुलिस अधिकारियों से दर्ज कराई आपत्ति, कहा-नियम विरुद्ध दी गई दबिश

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: राष्ट्रीय लोक दल का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष राव कैसर एवं प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन में उच्चाधिकारियों से मिलने पहुंचा। बीती रात राष्ट्रीय लोक दल की पार्षद मुमताज बेगम के घर थाना कुतुब शेर पुलिस द्वारा नियम विरुद्ध दबिश देने पर आपत्ति जताई।

रालोद नेताओं ने बताया कि पार्षद पति आसिफ अंसारी के बहनोई के विरुद्ध थाना कुतुबशेर में कोई मामले की विवेचना हो रही है। उस परिपेक्ष में थाना कुतुबशेर पुलिस पार्षद पति आसिफ अंसारी के घर पहुंची एवं उसके साथ अभद्रता की। बिना लेडी पुलिस के पार्षद मुमताज बेगम के साथ हुई धक्का-मुक्की अभद्रता की गई।

इस संबंध में रालोद का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिलने पुलिस लाइन पहुंचा, जहां कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। इस पर जिलाध्यक्ष द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर से फोन पर वार्ता की गई। 27 तारीख को मिलने का समय तय हुआ।

जिलाध्यक्ष राव कैसर एवं प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि यदि आरोपी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की गई तो राष्ट्रीय लोक दल सड़कों पर आकर प्रदर्शन करेगा एवं इसको प्रदेश व्यापी मुद्दा बनाकर पुलिस की ज्यादती के विरोध आंदोलन करेगा। प्रदर्शनकारियों में पार्षद हाजी गुलशेर, पार्षद शावेज अहमद, महजबीन बानो, रेखा, लक्ष्मी, साजिदा, मुनेश कुमार, उमरदीन, शाहरुख साजिद सोनू आदि मुख्य रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img