Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

विधायक चैंपियन ने करोड़ों के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण किए

  • निरीक्षण के दौरान विधायक के द्वारा बाढ़ सुरक्षा के कार्यों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए गए

जनवाणी संवाददाता |

लंढौरा: खानपुर के भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन क्षेत्र का भ्रमण कर मेडिकल सुविधाओं के बारे में रिपोर्ट ली और कई जगह जारी विकास कार्यो का निरीक्षण किया है। विधायक चैंपियन द्वारा रानी देवयानी के प्रयासों से स्वीकृत “राजकीय महिला डिग्री कॉलेज-दल्लावाला” जो अत्यंत पिछड़े सुदूर ग्रामीण अंचलों में सैनी और चौहान समाज बाहुल्य क्षेत्र में स्थित है , के ₹ 3.45 करोड़ से प्रारम्भ हुए भवन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही पीएचसी चंदपुरी का निरीक्षण , नोडल अफसर डॉ विनीत पाल को साथ लेकर किया। जहां बहुत अनियमितता पाई ।

विधायक ने कहा है कि इन अनियमितताओं का शीघ्र निवारण करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि मेडिकल सुविधाएं निरंतर बढ़ाई जाएंगी। विकास कार्यों में और तेजी आएगी। जन समस्याएं समय रहते निस्तारित कराई जाएंगी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिलकर जल्द ही क्षेत्र के विकास के लिए और अधिक बजट स्वीकृत कराया जाएगा विशेषकर बाढ़ सुरक्षा वाले कार्यों को जल्द से जल्द मंजूर कराया जाएगा।

विधायक ने 4.00 करोड़ के 11 विकास कार्य जो राज्य सेक्टर लोनिवि से स्वीकृत करए । जिनका विधायक ने इन कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण किए हैं। जिनमें 4 नगरीय क्षेत्रों एवं 7 ग्रामीण क्षेत्रों के है। जिसमें मुख्य रूप से आदर्श शिवाजी नगर , 29.50 लाख। राजविहार कॉलोनी , 71.50 लाख। भंगेड़ी जलालपुर मार्ग , 18.00 लाख। ढंढेरा लिंक मार्ग , 22.90 लाख । यह नगरीय क्षेत्र के मार्ग हैं।

हज्जरपुर के मार्ग , 45.00 लाख

हस्तमौली लिंक मार्ग, 49.00 लाख। दल्लावाला जोगावाला मार्ग, 19.80 लाख।पुरणपुर मिर्ज़ापुर मार्ग, 47.50 लाख।बालावाली मिनी पुल, 75.00 लाख।कलसिया लिंक मार्ग, 13.00 लाख। नंदपुर लिंक मार्ग, 9.00 लाख रुपये। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने डेढ़ महीने पहले 13 सड़क मार्ग , 9.00 करोड़ की लागत के शिलान्यास व लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किये थे। इस कोरोना महामारी में विधायक द्वारा ₹ 5.55 करोड़ के विकास कार्यों के शासनादेश भी कराए गए हैं। खानपुर विधानसभा के लिए 2 माह में ₹ 18.5 करोड़ के कार्य स्वीकृत कराए , जो कि बड़ी उपलब्धि है।

विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने नदियों से प्रभावित गांव के बारे में रिपोर्ट ली और जिन क्षेत्रों में बाढ़ से नुकसान की आशंका रहती है वहां पर सुरक्षा के इंतजाम जल्द से जल्द कराने के संबंध में प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img