Saturday, July 4, 2026
- Advertisement -

खबर का असर: भाजपा नेता ब्लड बैंक में रक्तदान करने पहुंचे, कमी हुई पूरी

  • ब्लड बैंक में रक्त की कमी होने से स्वास्थ्य विभाग आ रहा था हरकत में, नहीं पहुंच रहा था कोई रक्तदाता
  • दैनिक जनवाणी में खबर प्रकाशित होते ही भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य ने ब्लड बैंक पहुंचकर किया रक्तदान

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: ब्लड बैंक में रक्त की कमी के बाद भाजपा नेताओं को रक्तदान करने की याद आ गयी है। दैनिक जनवाणी में ब्लड बैंक में रक्त की कमी होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य नेताओं ने ब्लड बैंक मेें पहुंचकर रक्तदान किया। साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया। वहां शुक्रवार को 55 यूनिट रक्तदान करने से ब्लड बैंक का स्टॉक बढ़ गया है, जिससे उनकी चिंता भी दूर हो गयी।

गौरतलब है कि बागपत के ब्लड बैंक में रक्त की कमी होती जा रही थी और वहां कोई भी सामाजिक संगठन या राजनीतिक पार्टी के लोग रक्तदान करने के लिए सामने नहीं आ रहे थे। वह रक्तदान करने से अपने कदम पीछे हटा रहे थे। जिस समय ब्लड बैंक को रक्त की जरूरत है उस समय तो सभी पीछे हट रहे थे। दैनिक जनवाणी ने 28 मई के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य नेताओं को ब्लड बैंक में रक्तदान करने की याद आयी। वहीं भाजपा नेताआें ने मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर भी रक्तदान करने का निर्णय लिया। शुक्रवार को ब्लड बैंक में शिविर का उद्घाटन जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह और जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज ने किया। इस दौरान भाजयुमो के जिला संयोजक डा. विनय त्यागी एवं ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट राकेश पांचाल ने रक्तदान किया। जिला मंत्री एवं रक्तदान कार्यक्रम संयोजक दीपक भारती ने बताया कि मोर्चा के 55 कार्यकतार्ओं ने रक्तदान किया।

उन्होंने बताया कि शनिवार को बड़ौत नगर स्थित सीएचसी पर भी रक्त दान शिविर लगाया जायेगा। जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिह ने कहा कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत कोरोना संकट के समय भाजपा के कार्यकर्ता रक्तदान कर सेवा भाव से इस विपरीत परिस्थिति में सेवा का संदेश दें रहे है। भाजपा नेताओं के रक्तदान करने से ब्लड बैंक का स्टॉक में बढ़ोत्तरी हो गयी है और उन्होंने राहत की सांस ली।

इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष कमल तोमर, प्रभात गुर्जर, पारस जैन, शाहरुख कुरेशी, कमल तोमर, सुधारस चौहान, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी प्रशांत चौधरी, आयुष जैन, डा अनुराग वार्ष्णेय, लेब टेक्नीशियन टीएन भास्कर योगेश पाल, प्रवीण कोहली, प्रीति वर्मा, दिलशाद त्यागी, गुलीश्ता बेगम आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में बदला मौसम, भीषण गर्मी से राहत, कई दिनों तक बारिश के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

2026 Renault Kwid भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹4.53 लाख; नए फीचर्स और CNG विकल्प के साथ आई अपडेटेड हैचबैक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img