- दवाईयों की कालाबाजारी व अलीगढ में शराब कांड पर जागा प्रशासन
जनवाणी संवाददाता |
मुृजफ्फरनगर: कोरोना काल में दवाईयों की कालाबाजारी और अलीगढ जनपद में हुए जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन हरकत में आया और शराब की दुकानों और दवा व्यापारियों के यहां छापेमारी कर स्टाक ख्ांगाला नगर मजिस्ट्रट की निगरानी में ड्रग्स इंस्पेक्टर ने जिला परिषद मार्किट में छापेमारी की तो आबकारी टीम ने शराब की दुकानों को खंगाला।
शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार ने आबकारी विभाग की टीम और औषधि निरीक्षक के साथ नगर की प्रसिद्ध दवा मार्किट जिला परिषद में कई दुकानदारों के यहां स्टाक चेक करने के साथ उनके द्वारा वसूले जा रहे दामों को परखा। दरअसल जिला प्रशासन को पिछले काफी समय से दवाईयों की कालाबाजारी और दुगने दामों पर दवा बेचने की शिकायते मिल रही है।
कोरोना काल में कई लोगों पर शिकंजा कसते हुए प्रशासन ने उन पर कार्यवाही की है। शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह की निगरानी में अलग-अलग टीमें गठित करते हुए जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने दवाओं के साथ-साथ शराब की दुकानों पर छापेमारी के निर्देश दिए जिस पर आबकारी अधिकारी और औषधि निरीक्षक टीम के साथ निकल पडे।
जिला परिषद मार्किट में दवा की कालाबाजारी रोकने और ओवर रेटिंग पर शिकंजा कसते हुए यहां कई दुकानों पर छापेमारी की गई, वहीं आबकारी विभाग की टीम ने भी नगर के कई शराब की दुकानों पर स्टाक के साथ ओवर रेटिंग को परखा।

