- आधा दर्जन लोग घायल, सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात
जनवाणी संवाददाता |
छपार: गांव छपरा में ट्रेक्टर पर तेज आवाज में डेक बजाने से रोकने को लेकर दो पक्ष आपने सामने आ गये। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले ओर पथराव हुआ ग्रामीणों ने घरों में छुपकर जान बचाई । बताया गया है कि एक युवक को गोली भी लगी है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया, जहां से एक युवक को गम्भीर हालत मेरठ रेफर कर दिया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। ग्रामीण उक्त बवाल को चुनावी रंजिश मान रहे है।
गांव छपरा में रविवार को भूरा उर्फ अमीर अहमद का पुत्र शान आलम जंगल से ट्रेक्टर लेकर आ रहा था। जब वह कारी अखलाक के मकान के सामने पहुंचा तो उसे कुछ लोगों ने डेक बंद करने के लिए कहा तो दोनों ओर से कहासुनी हो गई। सूचना पर दोनों ओर से ग्रामीण हाथों में लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गये।
ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर छोडकर फरार हो गया। दोनों ओर से जमकर बवाल हुआ व मकानों से पथराव हुआ ग्रामीणों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर भाग गये मौके से छह घायलों सलीम, फैसल, फरीद, परवेज, जहीर व फकरु को पुलिस पकडकर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहां से डाक्टरों ने फरीद को मेरठ रेफर कर दिया। उसके परीजनों का कहना है दूसरी से गोली चली जिससे छर्रे उसके माथे पर लगे है।
बताया गया है कि गांव में कारी अखलाक व वसीम प्रधान पद का चुनाव लडे थे। दोनों हार गये। तब से दोनों गुटों में रंजिश थी उसी को लेकर दोनों पक्षों में बवाल हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह का कहना है कि झगड़ा ट्रेक्टर पर डेक बजाने को लेकर हुआ है। बलवे में मुकदमा दर्ज किया जायेगा। युवक गोली लगी या नही। डाक्टरी रिपोर्ट आने पर पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने दोनों ओर से आठ लोगों को हिरासत में लिया है। पूर्व प्रधान शहजाद व पूर्व प्रधान प्रत्याशी कारी अखलाक को हिरासत में ले रखा। समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से क्षेत्र लोग फैसला कराने में लगे हुए थे।

