- साफ सफाई पर जोर दे रहे है ग्राम प्रधान फरमान
जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: कोरोना महामारी और अन्य बीमारियों को देखते हुए ग्राम प्रधान गांव में साफ सफाई का विशेष ध्यान रख रहे है। जिसके चलते गांव में साफ सफाई का अभियान जोरो से चल रहा है। ग्राम प्रधान की इस पहल की ग्रामीण जमकर तारीफ कर रहे है।
कोरोना महामारी से जहां लोग ख़ौफ़ज़दा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रो में बुखार, खांसी जैसी अन्य बीमारियों ने पैर पसार लिए है। गर्मी के इस मौसम में ग्रामीण मच्छरों से भी काफी परेशान है। इन्ही सभी परेशानियों को देखते हुए नांगल के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान फरमान अहमद गांव के सभी मोहल्लों में साफ सफाई करा रहे है।
इसके लिए उन्होंने सरकारी सफाई कर्मचारियों के अलावा भी अतिरिक्त कई मजदूर सफाई के काम मे लगा रखे है। ग्राम प्रधान की इस पहल ग्रामीण अनिल कुमार, सोनू सिंह, गोपाल शर्मा, मास्टर अभयराम सिंह, इल्यास अहमद ने सराहना की है।

