जनवाणी ब्यूरो |
शामली: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें देशभर में प्रतिदिन एक करो लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाने की मांग की गई। शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी जसजीत कौर को सौंपा।
जिसमें कहा गया कि भारत सरकार के अनुसार 31 मई 2021 तक 21.31 करोड वैक्सीन लगाई गई है। लेकिन वैक्सीन की दोनों खुराके केवल 4.45 करोड़ भारतीयों को लगाई गई है, जो भारत की आबादी का केवल 3.17 प्रतिशत है। उन्होंने प्रतिदिन एक करोड लोगों को वैक्सीनेशन कराने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, जिलाउपाध्यक्ष प्रवीण तरार, रमेश मराठा, राजपाल पंवार, राहुल शर्मा, हारूण अंसारी, ब्रजपाल राणा, विनोद अतरी, लोकेश कटारिया आदि उपस्थित रहे।

