- परिजनों ने बिना किसी कार्यवाही के मृतक का किया अंतिम संस्कार
जनवाणी संवाददाता |
भूतपुरी: गांव आलमपुर गांवड़ी में बस स्टैंड पर टायर पंचर बेल्डिंग आदि की दुकान करने वाले युवक की घरेलू करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। बिना किसी कार्यवाही के मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव आलमपुर गांवड़ी निवासी मृतक के बड़े भाई जयप्रकाश ने बताया कि उसका छोटा भाई अमरजीत उर्फ बब्बू पुत्र स्वर्गीय रामचरन सिंह गांव के ही बस स्टेंड पर टायर पंचर जोड़ने का काम करता था। वह घर में ही घरेलू बिजली का तार जोड़ रहा था। अचानक करंट की चपेट में आ गया।
परिजनों के शोर मचाने पर तार के कनेक्शन काटे गए। गंभीर हालत में उसे धामपुर के निजी नर्सिंग में भर्ती के लिए ले जाया जा रहा था कि रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना किसी कार्यवाही के मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

