Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

ग्रामीण क्षेत्र में टीके को लेकर उत्साह और जागरूकता की कमी  

  • ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण करने वाली टीमों से लोग अभद्रता कर रहे हैं
  • लोगों का कहना है कि कोरोना से नहीं बल्कि टीके से ही डर लगता है

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: उत्तराखंड में सरकार एक ओर कोरोना टीकाकरण की रफ़्तार बढ़ाने की कोशिश कर रही है तो दूसरी ओर ग्रामीण इलाक़ों में टीके को लेकर अभी भी कई तरह की आशंकाएं सामने आ रही हैं। राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि जून से सभी ज़िलों में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिये वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा. हरिद्वार ज़िले में भी इस आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण हो रहा है।

ग्रामीण इलाक़ों में अभी 45 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण हो रहा है लेकिन गांवों में टीके को लेकर लोगों में उत्साह और जागरूकता की कमी दिख रही है। हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण करने वाली टीमों से लोग अभद्रता कर रहे हैं और टीका भी नहीं लगवा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर लोग इधर उधर भाग जाते हैं या अपने घरों में चले जाते हैं।

लोगों का कहना है कि कोरोना से नहीं बल्कि टीके से ही डर लगता है। लेकिन अधिकारियों ने समझाया तो लोग टीका लगवाने को तैयार भी हो जाते हैं. लेकिन अभी भी बहुत से लोगों ने टीका नहीं लगवा रहे हैं। हरिद्वार ज़िला प्रशासन जन जागरूकता फैलाने और लोगों को टीकाकरण कराने को लेकर प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img