जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: मिशन ग्रीन टीकरी के तहत आपकी अपनी समिति द्वारा कस्बे में पौधरोपण किया गया। समिति पदाधिकारियों ने पशु सेवा केंद्र में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का भी संकल्प दोहराया।
समिति अध्यक्ष डा. अरूण राठी ने बताया कि मिशन ग्रीन टीकरी के तहत सभी सार्वजनिक स्थानों, शमशान घाट, कब्रिस्तान, सरकारी अस्पताल, स्कूल-कॉलेज परिसर में भी 1000 से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा।
समिति का उद्देश्य नगर पंचायत टीकरी को पूर्ण रूप से हरा भरा करना है। साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जयपाल सिंह, शिवकुमार, रामपाल सिंह, मास्टर विजय सिंह, गौरव शर्मा, सोनू राठी, अक्षय, रवि आदि मौजूद रहे।

