Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का प्रदर्शन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: सोमवार को युवा किसान नेता राजन जावला के नेतृत्व में करीब एक दर्जन युवा किसान जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। यहां जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह को एक ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन में बताया गया है कि जनपद शामली में शामली, ऊन ओम तथा थानाभवन चीनी मिलों पर किसानों का करीब 730 करोड़ रुपये बकाया गन्ना भुगतान है। गन्ना किसानों का 14 दिन में गन्ने भुगतान का आदेश है। साथ ही, चुनाव के समय भाजपा ने 14 दिन के भीतर बकाया गन्ना भुगतान का आश्वासनभी दिया था मगर मिल मालिक 14 दिनों में गन्ना भुगतान नहीं कर रहे हैं इसलिए मिल मालिकों पर कानूनी कार्यवाही की जाए।

साथ ही, जनपद शामली के किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दिलाया जाए। भुगतान न देने वाले चीनी मिल मालिकों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार मुकदमा दर्ज कराया जाए।

ज्ञापन में कहा गया कि बकाया गन्ना भुगतान न मिलने पर किसान कोरोना काल में बिना पैसे के अपना इलाज भी ठीक से नहीं करा पा रहे हैं। पैसे के अभाव में मरीज दम तोड़ देते हैं और बच्चों की स्कूल फीस तथा बिजली के बिल भु दे पाना किसानों के सामर्थ्य में नहीं रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में राजन जावला के अलावा निशांत चौधरी, प्रांशु, विक्रांत, लक्ष्य कुमार, नावेद चौधरी, मयंक, सौरव गुर्जर, ब्रज सैनी, राकेश आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img