जनवाणी ब्यूरो |
शामली: ईट भटठा कर्मचारी यूनियन ने शासनादेश के अनुरूप 576 रुपये ईंट पथाई की दर से भुगतान दिलाए जाने की मांग करते हुए कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा को ज्ञापन दिया है।मंगलवार को मंडल संयोजक बाबूराम कामरेड के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा से मिला और ज्ञापन देकर अवगत कराया कि वर्ततान में जनपद के भटठा मालिकों द्वारा मजदूरों को 520 रूपये व कुछ भटठा मालिकों द्वारा इससे भी कम मजदूरी दी जा रही है।
जबकि उत्तर प्रदेश श्रम आयुक्त कानपुर, श्रम मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व श्रम विभाग के सह सचिव द्वारा भटठा मजदूरों की ईंट पथाई के रेट 576 रूपये घोषित किए गए है, लेकिन इसके बावजूद ईट भटठा मजदूरों को उनका हक नही दिया जा रहा है।

