जनवाणी संवाददाता |
बागपत: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले कलक्ट्रेट पहुंचे व्यापारियों ने बताया कि वह प्रदेश सरकार से काफी दिनों से मांग करते आ रहे है कि वरिष्ठ व्यापारी पेंशन योजना लागू करने, कोरोना से मृत व्यापारी को मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत शामिल करते हुए उनके परिजनों को दस लाख रुपये देने, बिजली के फिक्स एवं सरचार्ज समाप्त करने, तीन सितंबर को प्रदेश में व्यापारी दिवस घोषित करने, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को प्रभावी बनाते हुए व्यापारियों को उचित सुरक्षा दी जाए। लेकिन यहां उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे व्यापारियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सभी मांगों को पूरा करने की मांग की। इस मौके पर भूपेश बब्बर, अनुराग जैन, अमित चिकारा, संजय जैन, देवेन्द्र पंवार, राजव आदि मौजूद रहे।

