Thursday, June 18, 2026
- Advertisement -

जानिए, मैसी फ़र्ग्यूसन स्पेशल ट्रैक्टर के न्यू मॉडल की खासियत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रमुख भारतीय ट्रैक्टर निर्माता और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी टैफे ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड ने ट्रॉली और कमर्शियल अनुप्रयोगों के लिए ढुलाई करने वाला स्पेशल ट्रैक्टर 35 हार्स पॉवर मैसी फर्ग्यूसन—7235 DI यूपी में लॉन्च किया है।

हाल ही में लॉन्च किया गया MF 7235 DI खास प्रारंभिक मूल्य पर आधुनिक तकनीक, उन्नत सुविधाएं, अपनी श्रेणी में सबसे अधिक पावर, कम ईंधन खपत, विश्व प्रसिद्ध MF हाइड्रोलिक्स, कम मेन्टेनेंस, अधिकतम सुरक्षा और चालक के लिए बेहतर आराम प्रदान करता है।

इसके ज़बरदस्त परफॉरमेंस के कारण यह ग्रामीण उद्यमियों, ट्रैक्टर फ्लीट के मालिकों, ठेकेदारों और ड्राइवरों के लिए आदर्श ट्रैक्टर है, जो ईंट भट्टों, रेत खदानों, पत्थर खदानों, गन्ने की ढुलाई, पानी के टैंकर, निर्माण सामग्री परिवहन, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं विकास कार्य जैसे कमर्शियल एवं ढुलाई के कार्यों में अत्यंत उपयोगी है।

टैफे ने MF 7235 के लिए शानदार ऑफर और आकर्षक लाभ भी निर्धारित किए हैं। जिनमें, 2 वर्ष के लिए मुफ़्त मेन्टेनेंस, ईंधन ख़पत पर सालाना रूपए 60,000 तक की अनुमानित बचत, मात्र रूपए 35,000 की कम बुकिंग राशि और लोन कराने के आसान विकल्प भी शामिल हैं, जो छोटे किसानों के लिए पूंजी निवेश को कम करते हैं और किसानों के लिए ट्रैक्टर रखना आसान बनाते हैं।

इसके अलावा, 35 hp का शक्तिशाली और ईंधन-कुशल सिम्पसन इंजन, पोर्टल बुल गेअर सिस्टम, मैक्स OIB – तेल में डूबे हुए ब्रेक, डायफ़्राम क्लच, ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, लंबा व्हीलबेस, फैक्ट्री फिटेड बम्पर, पावर स्टीयरिंग, फ्लैट प्लेटफॉर्म, 8×2 साइड शिफ्ट गियरबॉक्स, 1200 कि.ग्रा. लिफ्ट क्षमता और 25 एलपीएम हाइड्रोलिक पंप के साथ श्रेष्ठतम MF हाइड्रोलिक्स जैसी महत्वपूर्ण विशेषताएं इस ट्रैक्टर को वास्तव में बेजोड़ बनाती हैं।

नया MF 7235 कम ऑपरेटिंग आरपीएम पर उच्च बैकअप टॉर्क भी प्रदान करता है। जिसके परिणामस्वरूप बेहतर पावर डिलिवरी और ईंधन की कम खपत होती है। जिससे ग्राहक कम समय में अधिक यात्रा करने में सक्षम होते हैं।

इसके अलावा, यह ट्रैक्टर अधिक सुरक्षा तथा आराम प्रदान करता है जिससे संचालन में आसानी होती है। MF 7235 में, सैन्य वाहनों में अक्सर उपयोग किए जाने वाले रिडक्शन सिस्टम की तरह ही, पोर्टल बुल गेअर सिस्टम है जो उच्चकर्षण और बेहतर भार खींचने की क्षमता प्रदान करता है।

180,000 से अधिक ट्रैक्टरों की वार्षिक बिक्री के साथ टैफे, संख्या के आधार पर, दुनिया का तीसरा और भारत का दूसरा सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता है। रूपए 10,000 करोड़ से अधिक के टर्नओवर के साथ टैफे भारत के ट्रैक्टरों के प्रमुख निर्यातकों में से एक है। अपनी गुणवत्ता और निर्भरता के लिए प्रशंसित टैफे के उत्पाद और सेवाएँ दुनिया भर में 100 से अधिक देशों में मौजूद हैं, जिनमें यूरोप और अमेरिका के विकसित देश भी शामिल हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

JOB: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी, एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय...

NEET: टेलीग्राम बैन विवाद, केजरीवाल बोले- “सरकार की मंशा पेपर लीक रोकने की नहीं”

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र...

UGC NET जून 2026: एनटीए ने जारी किए एडमिट कार्ड, यहां देखें डिटेल्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img